फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Try to touch the agitators

राज्य आंदोलनकारियों और पूर्व सैनिकों को छूने की कोशिश

Thu, 09 Feb 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Thu, 09 Feb 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बागेश्वर में आयोजित चुनावी रैैली में अपने भाषणों के दौरान राज्य आंदोलनकारियों और सैनिकों के मन को छूने का भी पूरा प्रयास किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अलग राज्य के लिए चले आंदोलन के दौरान भाजपा के साथ बात कर राज्य आंदोलनकारियों का ध्यान तो खींचा ही वन रैंक वन पेंशन का जिक्र कर पूर्व सैनिकों को भी करीब लाने की कोशिश की। 
विज्ञापन



भाजपा अध्यक्ष ने अपने लगभग 13 मिनट के भाषण के दौरान कांग्रेस पर शब्द बाण चलाकर हर तरफ से घेरने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में राज करने वाली कांग्रेस ने उत्तराखंड राज्य बनाने का पूरा विरोध किया था। अलग राज्य के लिए चले आंदोलन के दौरान कांग्रेसियों ने उनकी लाशों पर उत्तराखंड बनने की बात कही थी। कहा कि जब यहां का युवा अलग राज्य की मांग को लेकर सड़कों पर कूदा था तो भाजपा कार्यकर्ता जनता के साथ लाठी और गोली खाने के लिए आंदोलन में कूदे थे।
विज्ञापन


जब केंद्र में अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार आई, तो उत्तराखंड की रचना कर देवभूमि राज्य बनाया गया। उन्होंने कहा कि अटल जी ने उत्तराखंड को बनाया है और नरेंद्र मोदी इसे सवारेंगे। राज्य आंदोलन में भाजपा के सहयोग की बात कर उन्होंने राज्य आंदोलनकारियों का ध्यान खींचने की पूरी कोशिश की। उन्होंने अपने भाषणों में केंद्र सरकार द्वारा लागू की गई वन रैंक वन पेंशन का जिक्र कर पूर्व सैनिकों के मन को भी छूने का पूरा प्रयास किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में रोजगार के इतने संसाधन हैं कि यहां का पानी और जवानी भी पहाड़ के काम आएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed