Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Tributes paid to martyred soldiers on Police Memorial Day

Bageshwar News: पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

Tue, 21 Oct 2025 09:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 21 Oct 2025 09:54 PM IST
विज्ञापन
Tributes paid to martyred soldiers on Police Memorial Day
रानीखेत (अल्मोड़ा)। एसएसबी सीमांत मुख्यालय में मंगलवार को पुलिस स्मृति दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में देश की रक्षा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर जवानों की वीरता, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा को सलाम किया गया। महानिरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि वर्ष 1959 में लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स में चीनी सेना से संघर्ष के दौरान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दस जवान मातृभूमि की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे। तभी से उनकी शहादत को याद करते हुए हर वर्ष 21 अक्बतूर को पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है। कहा कि पुलिसकर्मी हर परिस्थिति में देश की सेवा और नागरिकों की सुरक्षा के लिए तत्पर रहते हैं। उनके साहस और बलिदान को राष्ट्र सदैव नमन करता है। इस अवसर पर शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। वहां उप महानिरीक्षक परीक्षित बेहेरा, कमांडेंट देबासिस पाल सहित अधीनस्थ अधिकारी और जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed