{"_id":"62f3f9620b3dfc658a6d7569","slug":"tree-falls-on-pokland-bageshwar-news-hld472072640","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के दौरान गिरेछीना सड़क पर पोकलैंड पर गिरे पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के दौरान गिरेछीना सड़क पर पोकलैंड पर गिरे पेड़
विज्ञापन
बागेश्वर के डोबा में पोकलैंड मशीन के ऊपर गिरा पेड़। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। बागेश्वर के साथ ही जिलेभर में बुधवार की शाम को एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई। बारिश से उमस भरी गर्मी से काफी हद तक निजात मिली है। वहीं, बुधवार को भी जिले की चार सड़कों पर यातायात बाधित रहा।
बुधवार की शाम करीब पांच बजे से छह बजे तक जिला मुख्यालय के साथ ही अन्य इलाकों में तेज बारिश हुई। बारिश न होने से पिछले दो दिन से जिला मुख्यालय के साथ ही घाटी वाले इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही थी। लोग गर्मी से बेहाल थे। बुधवार दोपहर बाद आसमान बादलों से घिरने लगा था। शाम को हुई बारिश से ठंडक लौट आई।
आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को भी सौंग-खलीधार सड़क पर यातायात बहाल नहीं हुआ। यह सड़क बीते 12 जुलाई से बंद है। सड़क बंद होने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, डंगोली-सैलानी, रिखाड़ी-वाछम और बघर मोटर मार्ग पर भी मलबा-बोल्डर गिरने से यातायात बाधित रहा। संवाद
विज्ञापन
गिरेछीना सड़क पर पोकलैंड पर गिरे पेड़
बागेश्वर। बागेश्वर-गिरेछीना सड़क पर बारिश के दौरान चीड़ के कई पेड़ गिर गए। पेड़ों की चपेट में आने से पोकलैंड मशीन भी आ गई। पेड़ गिरने से सड़क पर काफी देर तक यातायात भी बाधित रहा। इन दिनों इस सड़क के चौड़ीकरण का काम चल रहा है। चौड़ीकरण के लिए की गई कटिंग के कारण भी कई पेड़ भूस्खलन की जद में आ गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार बागेश्वर-गिरेछीना सड़क पर डोबा के पास बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे चीड़ के कई विशाल पेड़ सड़क पर गिर गए। सड़क किनारे खड़ी पोकलैंड मशीन को भी पेड़ों से काफी नुकसान पहुंचा। पोकलैंड मशीन में कोई नहीं था अन्यथा हादसा गंभीर हो सकता था। पेड़ गिरने से सड़क पर यातायात बाधित रहा। कांग्रेस की तिरंगा यात्रा से लौट रहे पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण समेत तमाम लोग सड़क बंद होने से फंसे रहे। पेड़ की चपेट में किसी के न आने से लोगों ने राहत की सांस ली।