फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Transition confirmed in Corona Warriors Lady Doctor now in Bageshwar

बागेश्वर में अब कोरोना वारियर्स लेडी डॉक्टर में संक्रमण की पुष्टि

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 04:45 PM IST
विज्ञापन
Transition confirmed in Corona Warriors Lady Doctor now in Bageshwar
बागेश्वर। बागेश्वर में कोरोना संक्रमण का फिर खाता खुल गया है। इस बार कोरोना वॉरियर्स डॉक्टर संक्रमित पाई गई हैं। बैजनाथ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत एक लेडी डॉक्टर में संक्रमण की पुष्टि हुई है। उन्हें जिला मुख्यालय के कोविड-19 अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। उनके संपर्क में आए अन्य लोगों के भी सैंपल लिए गए हैं। जिला दो दिन पहले ही कोरोना संक्रमण से मुक्त हुआ था।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि उक्त महिला डॉक्टर करीब 10 दिन पूर्व इलाज के लिए अल्मोड़ा गईं थीं। दो दिन पूर्व ही बैजनाथ लौटीं थीं। डॉक्टर की कोरोना जांच के लिए सैंपल हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया था। शनिवार की देर शाम डॉक्टर में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। डॉक्टर को रात में ही स्वास्थ्य विभाग की टीम जिला मुख्यालय के कोविड-19 अस्पताल ले आई। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वीके सक्सेना ने बताया कि संक्रमित डॉक्टर के संपर्क में आए अन्य लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इन सैंपलों की बागेश्वर में ही ट्रूूनेट मशीन से जांच हो रही है। जल्द ही सैंपलों की रिपोर्ट आ जाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि तीन दिन पहले ही 10 जुलाई को बागेश्वर जिला संक्रमण मुक्त हुआ था। जिले में शेष 7 संक्रमित भी इलाज के बाद ठीक हो गए थे। इनको 10 जुलाई को घर भेज दिया गया था। जिले में अब तक नए मामले समेत संक्रमण के 94 मामले सामने आ चुके हैं। जिनमें से 92 स्वस्थ हो गए हैं। एक की मौत हुई है। डॉक्टर के संक्रमित मिलने से उनके संपर्क में आए लोगों के संक्रमित होने की संभावना बढ़ गई है। इसके लिए सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed