{"_id":"661189d6e3ee93789e0af3b5","slug":"training-given-to-854-polling-personnel-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-105620-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: चोरी के खुलासे की मांग पर टैक्सी चालकों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: चोरी के खुलासे की मांग पर टैक्सी चालकों का प्रदर्शन
Sat, 06 Apr 2024 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 06 Apr 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
कपकोट में चोरी के खुलासे की मांग को लेकर प्रदर्शन करते टैक्सी चालक। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट में टैक्सी चालकों ने चार दिन बाद भी चोरी का खुलासा न होने पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। टैक्सी चालकों और वाहन स्वामियों का कहना था कि दो अप्रैल को कपकोट के वार्ड नंबर दो निवासी प्रकाश वर्मा का महेंद्रा बोलेरो वाहन घर के पास खड़ा था। रात में अज्ञात चोरों ने वाहन में पड़ी नकदी के साथ ही कुछ सामान चुरा लिया। वाहन स्वामी ने तीन अप्रैल को कपकोट थाने में चोरी की तहरीर दी। आज तक पुलिस ने चोरी का खुलासा नहीं किया है। वहां पर प्रकाश वर्मा, नंदन सिंह कोरंगा, नंदन टम्टा, संतोष ऐठानी, प्रवीण तिरुवा, दीपक तिरुवा, कमल सिंह आदि थे। संवाद
विज्ञापन