फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Traffic Jam in Bageshwar

बागेश्वर में पल-पल लगा जाम, वाहन चालक और राहगीर हुए परेशान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Traffic Jam in Bageshwar
बागेश्वर के पिंडारी मार्ग में सोमवार को लगे जाम में फंसे वाहन और राहगीर। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। होली त्योहार के बाद बाजार में भीड़भाड़ बढ़ी तो जाम लगना भी शुरूहो गया है। नगर के सभी प्रमुख मार्गों पर जाम के हालात बन रहे हैं। जाम लगने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों को भी जाम के चलते नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को जिला मुख्यालय की सड़कों पर सुबह से काफी रौनक रही। दिन चढ़ने के साथ बाजार लोगों से गुलजार होने लगे तो जाम की परेशानी भी बढ़ने लगी। पूरे दिन नगर के माल रोड, स्टेशन मार्ग, तहसील मार्ग, एसबीआई तिराहे, पिंडारी मार्ग, कांडा मार्ग में जाम लगा। नगर के माल रोड में सड़क किनारे हो रहे नाली निर्माण ने भी जाम में इजाफा किया। वाहन चालकों को काफी देर तक जाम का सामना करना पड़ा तो राहगीरों को भी पैदल चलने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। व्यापारियों का कहना है कि बाजार में लगातार जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। माल रोड में नाली निर्माण ने भी परेशानी में इजाफा किया है। नाली निर्माण का कार्य काफी सुस्त गति से हो रहा है। जिसका खामियाजा वाहन चालक, राहगीरों के साथ-साथ व्यापारियों को भी भुगतना पड़ रहा है। जाम के कारण लोग खरीदारी नहीं कर पा रहे हैं। जिससे व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

भराड़ी बाजार में भी लगा जाम
कपकोट। कपकोट नगर पंचायत के भराड़ी बाजार में सोमवार की सुबह करीब आधे घंटे तक जाम लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वरिष्ठ व्यापारी शेर सिंह ऐठानी ने बताया कि बाजार में सुबह के नौ बजे बाद भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध है। इसके बावजूद नियम तोड़ते हुए धड़ल्ले से भारी वाहनों को बाजार में खड़ा किया जा रहा है। वाहनों में सामान चढ़ाने और उतारने से जाम के हालात बन रहे हैं। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने और जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालरोड में जाम लगने से परेशान रहे लोग
अल्मोड़ा। सोमवार की शाम नगर के माल रोड में जाम लग गया। इस दौरान सड़क में वाहनों की कतार लग गई। जाम लगने के आवाजाही के दौरान लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

नगर के माल रोड में वाहनों का भारी दबाव रहता है। जिस वजह से सड़क में जाम लगता रहता है। सोमवार की शाम करीब 6.54 बजे माल रोड में चौघानपाटा के समीप जाम लग गया। इस दौरान सड़क पर वाहनों की कतार लग गई है। कई वाहन जाम में फंसे रहे। जाम लगने से सड़क से गुजर रहे लोगों को आवाजाही करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बाद में जाम खुलने से लोगों को राहत मिली। सड़कों पर आए दिन जाम लगने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। सड़क किनारे वाहन बेतरकीब खड़े रहते हैं जो जाम का कारण बनते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed