फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Traders went to celebrate the festival, silence prevailed in the market

Bageshwar News: व्यापारी गए त्योहार मनाने, बाजार में पसरा सन्नाटा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 10:02 PM IST
विज्ञापन
Traders went to celebrate the festival, silence prevailed in the market
बागेश्वर। दिवाली के दिन तक गुलजार रहे बाजार अब पर्व के बाद सुनसान हैं। भाईदूज के त्योहार के दिन भी नगर की अधिकतर दुकानें बंद रहीं। सुबह बाजार में हल्की चहल-पहल दिखी। दोपहर से शाम तक बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। आज से बाजार में चहल-पहल लौटने की उम्मीद है।
विज्ञापन

महालक्ष्मी पूजा के दिन तक बाजार में खूब भीड़ थी। इस साल दो दिन की दिवाली के चलते व्यापारियों को कारोबार के लिए एक अतिरिक्त दिन मिला। गोवर्धन पूजा के दिन भी बाजार में सुनसानी छाई थी। भाईदूज के दिन भी यही हाल दिखे। हल्द्वानी से सब्जी के वाहन नहीं आने से दुकानों पर भी सीमित मात्रा में सब्जियां दिखीं। चाय की दुकानें भी कम खुली थीं। मिठाई की दुकान, मेडिकल स्टोर खुले रहे लेकिन रेस्टोरेंट समेत अन्य दुकानें बंद रहीं। चौक बाजार से दुग बाजार तक और माल रोड से गोमती पुल तक बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। कांडा रोड, पिंडारी रोड पर टैक्सी स्टैंडों के आसपास की दुकानें खुली थीं। तहसील रोड की अधिकतर दुकानें बंद रहीं। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बबलू नेगी ने बताया कि दिवाली पर कुछ दुकानदार त्योहार मनाने गांव चले जाते हैं। कई व्यापारी लंबी यात्राओं पर जाते हैं। शुक्रवार से अधिकतर दुकानें खुल जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed