फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Traders are unlikely to solve the problems of the fierce

समस्याओं का समाधान नहीं होने से भड़के व्यापारी

Tue, 05 Apr 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, कपकोट (बागेश्वर)।
ब्यूरो, अमर उजाला, कपकोट (बागेश्वर)। Updated Tue, 05 Apr 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन

नगर पंचायत के प्रमुख बाजार की बिजली कटौती समाप्त करने समेत अन्य समस्याओं का समाधान नहीं होने से व्यापारियों में रोष है। गुस्साए व्यापारियों ने संबंधित विभागों को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की है। मांगें पूूरी नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता को दिए ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा है कि नगर क्षेत्र में लंबे समय से बिजली कटौती चल रही है। जिससे कारोबार पर विपरीत असर पड़ रहा है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को दिए ज्ञापन में उन्होंने कहा है बाजार क्षेत्र की कई स्ट्रीट लाइटें गत दो महीने से बंद पड़ी हैं जबकि सफाई व्यवस्था में भी सुधार नहीं दिखाई दे रहा है। नगर पंचायत ने लाइसेंस शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल निर्धारित की है।
विज्ञापन


समस्या का समाधान हुए बगैर वह शुल्क जमा करने में असमर्थ हैं। बाजार में असामाजिक गतिवधियां बढ़ गई हैं। इससे लोगों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। थानाध्यक्ष को दिए ज्ञापन में दिन के साथ ही रात्रि गश्त बढ़ाने और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञापनों में समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है। ज्ञापन देने वालों में व्यापार मंडल के अध्यक्ष तारा कपकोटी, सचिव हेम कपकोटी, कोषाध्यक्ष नवीन उपाध्याय, प्रकाश जोशी, कैलाश जोशी और कैलाश कपकोटी आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed