फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Tower worse off DD broadcast programs

टावर खराब होने से डीडी के कार्यक्रमों का प्रसारण बंद

Tue, 28 Apr 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Tue, 28 Apr 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
Tower worse off DD broadcast programs
यहां चंडिका में दूरदर्शन का रिले टावर फिर खराब हो गया, जिससे इस राष्ट्रीय चैनल के कार्यक्रमों का प्रसारण पूरी तरह ठप है। डीडी के दर्शकों में इससे निराशा है। लोगों ने इसे ठीक करने की मांग की है।
विज्ञापन


यहां चंडिका में 15 साल पहले प्रसार भारती के अधीन दूरदर्शन टावर स्थापित किया गया। लोगों को उम्मीद थी कि शीघ्र ही बागेश्वर नगर सहित आसपास के इलाकों के लोगों को सरकारी चैनल के प्रसारण की बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी, लेकिन लोगों की यह उम्मीद गलत साबित हुई। दूरदर्शन का टावर आए दिन खराब रहता है, पिछले महीने कई दिनों तक डीडी के कार्यक्रमों का प्रसारण बंद रहा। इस केंद्र की देखरेख के लिए मात्र एक चौकीदार नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


जिसके माध्यम से तकनीशियन को सूचना दी जाती है। पिछले माह भी अल्मोड़ा से आए तकनीशियन ने इसे ठीक किया। इस बीच चार दिनों से प्रसारण फिर से बंद हो गया है, इसे अभी तक ठीक नहीं किया गया है। दूरदर्शन के शौकीनों का एक अलग वर्ग है। आज भी बहुत से लोग इन कार्यक्रमों को देखते सुनते हैं। इसके अलावा नगर और आसपास के गांवों में सैकड़ाें परिवार ऐसे भी हैं, जिनके पास केबिल के कनेक्शन नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed