फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Tourists returned from Pindari glacier with bad experiences

पिंडारी ग्लेशियर से बुरे अनुभव लेकर लौटे पर्यटक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
Tourists returned from Pindari glacier with bad experiences
पिंडारी ग्लेशियर कपकोट के बदहाल रास्ते पर चलता दिल्ली के पर्यटक अशोक कुमार का परिवार। - फोटो : BAGESHWAR
पिंडारी ग्लेशियर घूमने आ रहे पर्यटक बुरे अनुभव लेकर लौट रहे हैं। उनका कहना है कि ग्लेशियर का ट्रैकिंग रूट पैदल चलने लायक भी नहीं है। इससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कहा कि अगर रास्ते और सड़कें दुरुस्त हो जाएं तो पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस में कार्यरत प्रियदर्शी और पर्यटक यश, भुवन, कपिल, अशोक दो अक्तूबर को पिंडारी ग्लेशियर की यात्रा पर गए थे। पांच दिनी भ्रमण के बाद वह रविवार दोपहर वह बागेश्वर लौटे। उन्होंने बताया कि कपकोट से आगे सड़कों की हालत बहुत खराब है। द्वाली से फुरकिया जाते समय कई झरने आए, लेकिन वहां रास्ता बेहद खराब था । स्वामी धर्मानंद गिरि आश्रम से आगे करीब 200 मीटर दूरी तक नदी तल पर ही चलना पड़ा।
विज्ञापन

उन्होंने कफनी और पिंडारी नदी पर पुल बनाने की मांग की। हालांकि वह प्राकृतिक सौंदर्य से अभिभूत नजर आए। उनका कहना था कि सड़कें और रास्ते सुधरने से पहाड़ पर पर्यटन और रोजगार बढ़ेगा। इससे गांवों से हो रहा पलायन भी रोकने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य सरकार ने हर जिले में एक नया पर्यटन स्थल विकसित करने की योजना बनाई है। इसके तहत कौसानी के टी टूरिज्म, हिमालय दर्शन सहित कफनी ग्लेशियर के रास्ते को सुधारने का काम भी प्रस्तावित है। इसके बाद पिंडारी ग्लेशियर के रास्ते को भी सुधारा जाएगा।
कीर्ति चंद्र आर्य, जिला पर्यटन अधिकारी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed