{"_id":"5b1d5c574f1c1bab6e8b731d","slug":"tourists-car-collides-with-hill-wounded-elderly","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटकों की कार पहाड़ी से टकराई, वृद्धा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटकों की कार पहाड़ी से टकराई, वृद्धा घायल
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
Updated Sun, 10 Jun 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
ऋषिकेश के पर्यटकों की कार घिंघरतोला में पहाड़ी से टकरा गई। इस दुर्घटना में कार सवार वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
घायल को जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर आईटेन कार संख्या यूके 07 एआर 2232 पाताल भुवनेश्वर से बागेश्वर की ओर आ रही थी। कांडा से पहले घिंघरतोला के पास पहुंचते ही कार का टायर सड़क पर पड़े एक बड़े पत्थर पर चढ़ गया। इससे अनियंत्रित हुई कार पहाड़ी से जा टकराई।
विज्ञापन
कार में गंगनहर, ऋषिकेश निवासी पर्यटक दंपति अखिलेश जोशी, पत्नी नीलम, दो बच्चे अरुणिमा, वैभव और संबंधी वृद्धा सवार थे। दुर्घटना में वृद्धा पार्वती (60) पत्नी घनश्याम जोशी गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि अन्य सवारों को आंशिक चोट आई। सभी घायलों का कांडा सीएचसी में प्राथमिक उपचार किया गया। जबकि गंभीर वृद्धा को जिला अस्पताल भेज दिया गया। वृद्धा की हालत देखकर जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने भी इलाज से हाथ खड़े कर दिए। इसके बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन