{"_id":"58fcf6534f1c1bee488b5442","slug":"tourist-city-kausani-goes-cultural","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सराबोर हुई पर्यटन नगरी कौसानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सराबोर हुई पर्यटन नगरी कौसानी
अमर उजाला ब्यूरो, कौसानी (बागेश्वर)।
Updated Mon, 24 Apr 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
कौसानी में सांस्कृतिक झांकी निकालते छोलिया कलाकार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुरांश महोत्सव के चौथे दिन पर्यटन नगरी कौसानी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सराबोर नजर आई। यहां की सड़कों में निकाली गई सांस्कृतिक झांकियों में छलिया नृत्य और कलाकारों की प्रस्तुतियों से पर्यटक भी अभिभूत नजर आए।
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आयोजित बुरांश महोत्सव की शुरुआत फोटोग्राफी के साथ हुई। विभिन्न क्षेत्रों से आए छायाकारों ने प्रकृति से लेकर पक्षियों के चित्र लिए। सूर्योदय के साथ ही सभी फोटोग्राफर फोटोग्राफी में व्यस्त हो गए। साक्षी थापा और विराट ने बच्चों की तीन दिन की रचनात्मक कार्यशाला में प्रतियोगिताएं आयोजित कराई।
कविता पाठ के लिए आर्यन, दीपक जोशी और सागर कांडपाल को पुरस्कृत किया गया। खेलों के लिए दीपांशु और सबसे अच्छे प्रयासों के लिए प्रिया राना को पुरस्कार प्रदान किया। केंद्रीय विद्यालय के शिक्षकों और स्थानीय नागरिकों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
शाम को जय नंदा लोक कला समिति अल्मोड़ा के कलाकारों ने कौसानी में सांस्कृतिक रैली निकाली। छोलिया नृत्य के साथ कुमाऊंनी वेशभूषा में कलाकारों ने कौसानी बाजार से होते हुए सुमित्रानंदन वीथिका, अनाशक्ति आश्रम तक झांकी निकालकर कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
इसके बाद बुरांश संस्था के सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। लता पांडेय के संचालन में बड़ी संख्या में लोगों ने संस्कृति विभाग के इस कार्यक्रम को देखा। महोत्सव का समापन सोमवार को होगा।