{"_id":"5a2d64394f1c1b78548c24d0","slug":"tourism-will-get-new-dimensions-from-the-mountain-day-program","type":"story","status":"publish","title_hn":" पर्वत दिवस के कार्यक्रम से पर्यटन को नए आयाम मिलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्वत दिवस के कार्यक्रम से पर्यटन को नए आयाम मिलेंगे
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
Updated Sun, 10 Dec 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
कपकोट के लीती गांव में 11 दिसंबर को आयोजित पर्वत दिवस के कार्यक्रम में शिरकत करने जा रहे पूर्व सीएम और नैनीताल के सांसद भगत सिंह कोश्यारी का कार्यकर्ताओं ने यहां पहुुंचने पर स्वागत किया। कोश्यारी ने कहा कि शासन ने पर्वत दिवस मनाने का कार्यक्रम आयोजित कर बेहतर काम किया है। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ ही लोग यहां अनमोल धरोहरों से भी लोग रूबरू होंगे।
विज्ञापन
लोनिवि के डाक बंगले में पूर्व सीएम ने कहा कि पर्वत दिवस यहां के पर्यटन को नए आयाम देने में मील का पत्थर साबित होगा। कहा कि सहस्रधारा हो या विश्व प्रसिद्ध पिंडारी, सुंदरढुंगा, कफनी और मिलम ग्लेशियर के विकास के साथ ही उनका सही से संरक्षण होना जरूरी है। कोश्यारी ने कार्यकर्ताओं से संगठन पर भी चर्चा की। स्वागत करने वालों में वहां भाजपा जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया, जिला महामंत्री सुरेश कांडपाल, पूर्व मंत्री राम प्रसाद टम्टा, पूर्व दर्जाधारी उमेद सिंह माजिला, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपा आर्या, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मनोज ओली, महेश खेतवाल, जीवन खेतवाल, सुरेश, गोविंद टंगड़िया, भूपेश फर्त्याल, देवकी कपकोटी, रुकमणि देवी आदि थे।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री राम प्रसाद टम्टा ने कोश्यारी को ज्ञापन देकर तहसील रोड के ज्वाला वार्ड में खुल रहे बार का लाइसेंस रद्द करने की मांग की। ज्ञापन में हस्ताक्षर करने वालों में ललित जोशी, रमेश राम, सुनील वर्मा, पंकज कबडोला, राहुल रस्तोगी, संदीप जोशी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन