फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Tourism in bageshwar

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बेहतर कार्य योजना तैयार की जाए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Tourism in bageshwar
बागेश्वर। डीएम विनीत कुमार ने शुक्रवार को जिला कार्यालय सभागार में उत्तराखंड ग्रामीण पर्यटन उत्थान योजना की समीक्षा की। उन्होंने गांवों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बेहतर कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि लोहारखेत, मुनार, सूपी, खाती, झूनी, खलझूनी, बाछम आदि गांवों में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। इन गांवों में पर्यटन को बढ़ावा देने का कार्य किया जाए। डीएम ने कहा कि योजना के क्रियान्वयन के लिए इसे क्लस्टर के आधार पर क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियां करायी जा सकती हैं। जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्या ने बताया कि पर्यटन को बढ़ावा देने और लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए न्यूनतम तीन ग्रामों और अधिकतम 10 ग्रामों का चयन किया जाना है। इसमें पर्यटन अवस्थापना सुविधा और प्रशिक्षण व्यवस्था के तहत कार्य किया जाएगा। योजना के क्रियान्वयन के लिए गठित जिलास्तरीय कमेटी में अधिशासी अधिकारी जिला पंचायत को सदस्य, जिला पर्यटन अधिकारी को सदस्य सचिव नामित किया गया है। एसडीएम स्तर के साथ ही ग्राम स्तर पर भी समिति का गठन किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed