फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Torrential rain infiltrates houses in Bageshwar

मूसलाधार बारिश से बागेश्वर में घरों में घुसा पानी, सड़कों में जलभराव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
Torrential rain infiltrates houses in Bageshwar
बागेश्वर के बिलौना में घर में घुसा पानी। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बागेश्वर जिला मुख्यालय के साथ ही कपकोट और अन्य इलाकों में बुधवार सुबह मूसलाधार बारिश हुई। जिला मुख्यालय में कई घरों में बरसात का पानी और मलबा घुस गया। सड़कों में जलभराव हो गया। बिलौना समेत तमाम नाले उफान पर आ गए। बागेश्वर में तीन घंटे में 32.50 एमएम, कपकोट में 30 एमएम और गरुड़ में 5 एमएम बारिश रिकार्ड की गई।
विज्ञापन

बुधवार तड़के करीब 5 बजे से जिला मुख्यालय, कपकोट के साथ ही जिले के तमाम हिस्सों में तेज बारिश हुई। सुबह 6.20 बजे से मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। बारिश से सड़कों में जलभराव हो गया। बिलौना में पुष्कर सिंह, दीवान सिंह असवाल, प्रवीन बहुगुणा, प्रकाश दफौटी समेत तमाम लोगों के घरों में पानी घुस गया।
विज्ञापन

लोग घरों में घुसे पानी को बाहर निकालने में जुटे रहे। इन लोगों ने बताया कि रोडवेज स्टेशन से आने वाले बरसाती पानी की निकासी के इंतजाम न होने का खामियाजा उन लोगों को उठाना पड़ रहा है। एक निजी स्कूल का ड्रेनेज सिस्टम भी पुख्ता न होने से बरसात का पानी लोगों के घरों में घुस रहा है। बिलौना के लोगों ने पानी की निकासी के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। बारिश के कारण बिलौना रोड पर फायर स्टेशन के पास स्थित नाले का जलस्तर काफी बढ़ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं जिला मुख्यालय की सड़कों की निकास नालियां और स्क्रबर बंद होने से सड़कों में जलभराव हो गया। गोमती पुल के साथ ही तमाम सड़कें जलमग्न हो गईं। तहसील रोड में भी कई घरों में पानी घुस गया। सुबह करीब 9 बजे बारिश रुकने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

बागेश्वर के बिलौना सड़क पर फायर स्टेशन के पास उफान पर आया नामा।

बागेश्वर के बिलौना सड़क पर फायर स्टेशन के पास उफान पर आया नामा।- फोटो : BAGESHWAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed