{"_id":"589cb33c4f1c1bc05537b524","slug":"took-note-of-the-work-of-the-setting-and-sealing-of-evms","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईवीएम मशीन की सेटिंग और सीलिंग के कार्य का जायजा लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईवीएम मशीन की सेटिंग और सीलिंग के कार्य का जायजा लिया
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Thu, 09 Feb 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदान कार्मिकों को मतदान सामग्री वितरण जमा और मतगणना के लिए चयनित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय का जिला निर्वाचन अधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने ईवीएम मशीन की सेटिंग और सीलिंग के कार्य का जायजा लिया। उन्होंने रिटर्निंग ऑफिसरों को अपनी देखरेख में कार्य करने के निर्देश दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान लेखन सामग्री कक्ष का निरीक्षण करते हुए मतदान लेखन सामग्री प्रभारी को ठीक से जांच कर सूची से मिलान करते हुए पैकिंग के निर्देश दिए। उन्होंने मतगणना स्थल, बैरिकेडिंग, पोलिंग पार्टियों को सामान वितरण के लिए काउंटरों का जायजा लेते हुए बैरिकेडिंग व्यवस्था ठीक रखने को कहा। नोडल अधिकारी बैरिकेडिंग ने बताया कि मतदान सामग्री वितरण को बागेश्वर क्षेत्र के लिए 14 काउंटर, कपकोट के लिए 10 काउंटर बनाए जा रहे हैं। दो काउंटर आरओ के लिए बनाए जा रहे हैं जिसे समय से पूरा कर लिया जाएगा।
उन्होंने मतगणना हालों का निरीक्षण करते हुए समय से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। खानपान व्यवस्था के नोडल अधिकारी को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने को कहा। निरीक्षण के दौरान रिटर्निंग ऑफिसर श्याम सिंह राणा, रवींद्र सिंह बिष्ट, आरईएस के ईई दिनेश चंद्र पंत, डीएसओ जसवंत सिंह कंडारी आदि मौजूद थे।