फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Told through the importance of alternative energy rally

रैली के माध्यम से बताया वैकल्पिक ऊर्जा का महत्व

Sun, 11 Dec 2016 10:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Sun, 11 Dec 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
Told through the importance of alternative energy rally
पुरस्कार देते अतिथि - फोटो : अमर उजाला
जीआईसी कन्यालीकोट में अक्षय ऊर्जा संरक्षण के तहत जागरूकता रैैली व गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों को वैकल्पिक ऊर्जा के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। 
विज्ञापन

कन्यालीकोट के बच्चों ने रैली निकालकर लोगों को ऊर्जा संरक्षण के लिए वैकल्पिक ऊर्जा को अपनाने का आह्वान किया।

रैली के बाद विद्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें परियोजना प्रभारी एसआर गौतम ने बच्चों को ऊर्जा, ऊर्जा के स्रोत, वैकल्पिक ऊर्जा से अवगत कराया। वैकल्पिक ऊर्जा की जरूरतों पर सपना, रमेश प्रसाद, रेखा और सीमा सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य जगदीश चंद्र जोशी ने कहा कि उरेडा के इस अभियान से लोगों में ऊर्जा संरक्षण और वैकल्पिक ऊर्जा के संबंध में जागरूकता आएगी। गोष्ठी में विचार रखने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में पीके जोशी, सीपी मिश्रा, अरविंद कुमार, हरीश चंद्र, इंद्रा रावत, धीरज नैनवाल, शैलेंद्र राणा, चंद्रपाल सिंह, उरेड़ा के नारायण दत्त चौड़ाकोटी, हरीश तिवारी, शिव सिंह मेहरा, संदीप कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed