{"_id":"5917689c4f1c1bd5428516f6","slug":"toilets","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक के शौचालय गंदगी से बजबजा रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक के शौचालय गंदगी से बजबजा रहे
अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।
Updated Sun, 14 May 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
शौचालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट (बागेश्वर)। विकास खंड कार्यालय में पिछले वित्तीय वर्ष में पीआरडी से एक पर्यावरण मित्र तैनात था लेकिन इस वित्तीय वर्ष में पीआरडी जवानों को नई ड्यूटी न मिलने से यहां ब्लॉक कार्यालय परिसर के शौचालयों की व्यवस्था बिगड़ गई है।
विज्ञापन
शौचालय गंदगी से बजबजा रहे हैं। सफाई के बगैर एक शौचालय में ताला लगा दिया गया है। इसके बावजूद उठ रही दुर्गंध से लोगों को परेशानी हो रही है। ग्राम प्रधानों और बीडीसी सदस्यों ने प्रशासन से ब्लॉक कार्यालय में पर्यावरण मित्रों की तैनाती शीघ्र करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
यहां ब्लॉक कार्यालय परिसर में आने वालों की सुविधा के लिए दो शौचालय बने हैं लेकिन ब्लॉक में पूर्णकालिक पर्यावरण मित्र की तैनाती नहीं है। प्रशासन ने पहले यहां पीआरडी से एक पर्यावरण मित्र तैनात किया था लेकिन पिछले वित्तीय वर्ष समाप्त होते ही पर्यावरण मित्र की सेवा भी समाप्त हो गई।
विज्ञापन
इस वित्तीय वर्ष में पीआरडी के पर्यावरण मित्र को ड्यूटी न मिलने से यहां सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। इससे जहां ब्लॉककर्मी परेशान हैं, वहीं ब्लॉक संबंधी काम कराने आने वालों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। गंदगी से बीमारी फैलने की आशंका है। ग्राम प्रधानों, बीडीसी सदस्यों ने प्रशासन से ब्लॉक में पर्यावरण मित्रों की शीघ्र तैनाती कराने की मांग की है। बीडीओ वीसी पंत ने बताया कि उन्होंने पर्यावरण मित्र की शीघ्र तैनाती के लिए सीडीओ को पत्र लिखा है।