फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   To plan the movement of polling parties: DM

मतदान पार्टियों के मूवमेंट प्लान तैयार करें : डीएम

Wed, 18 Jan 2017 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Wed, 18 Jan 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग आफीसर और सभी नोडल अधिकारियों की बैठक में चुनाव को लेकर की जा रही व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने मतदान पार्टियों के मूवमेंट कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए  रिटर्निंग आफिसरों को पुलिस बल के अनुसार मूवमेंट प्लान तैयार कर निर्वाचन कार्यालय को प्रस्तुत करने को कहा। 
विज्ञापन



कलक्ट्रेट सभागार में रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग आफिसर और नोडल अधिकारियों की बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन व्यवस्थाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं के नाम निर्वाचक नामावली में दर्ज करने से छूट चुके हैं या जिन्हें नाम हटवाना है इसके लिए निर्धारित प्रारूप भरकर निर्वाचन कार्यालय में शीघ्र उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन


नाम निर्देशन के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा करते हुए नामांकन तिथि से पूर्व संबंधित तहसीलों में कंप्यूटर, फैक्स, फोन, ब्रॉडबैंड सहित स्कैनर, सीसी कैमरा और बैरिकेडिंग की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। पुलिस विभाग को नामांकन तिथि के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए नामित पुलिस बल की सूची उपलब्ध कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पोलिंग बूथों में मतदान  कार्मिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नामित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सूची निर्वाचन कार्यालय में प्रस्तुत करने को कहा।। प्रशिक्षण स्थल पर व्यवस्थाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने नोडल अधिकारी को टेंट, फर्नीचर,अस्थायी शौचालय निर्माण,पानी एवं विद्युत व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ एसएसएस पांगती, एडीएम एसएस जंगपांगी, एसडीएम श्याम सिंह राणा, रवींद्र सिंह बिष्ट, एनएस नगन्याल, सहायक निर्वाचन अधिकारी दिनेश चंद्र आर्या, जिला पंचायतराज अधिकारी पूनम पाठक,वरिष्ठ कोषाधिकारी भाष्करानंद पांडे सहित समस्त सहायक रिटर्निग आफिसर तथा नोडल अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed