{"_id":"b830a29ec103144993fcfaf6db15a9b2","slug":"to-open-bank-branches-in-china-tehsil-ktpuudia-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कठपुड़ियाछीना में तहसील खुली पर बैंक शाखा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कठपुड़ियाछीना में तहसील खुली पर बैंक शाखा नहीं
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Tue, 01 Dec 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठपुड़ियाछीना तहसील मुख्यालय में बैंक की शाखा न होने के कारण क्षेत्र के लोग परेशान हैं। क्षेत्रवासियों ने इस बारे में सोमवार को जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर कठपुड़ियाछीना कस्बे में शीघ्र बैंक शाखा खोलने की मांग की।
विज्ञापन
क्षेत्रवासियों का कहना है कि बैंकों के प्रति सभी वर्गों की निर्भरता बढ़ी है, लेकिन कठपुड़ियाछीना में एक भी बैंक की शाखा नहीं है।
बैंक संबंधी कार्यों के लिए लोगों को दस किमी दूर काफलीगैर या 30 किमी दूर बागेश्वर जाना पड़ता है। इससे आम लोगों के साथ ही सरकारी विभागों को भी असुविधा हो रही है।
विज्ञापन
कठपुड़ियाछीना में तहसील खुल गई है, लेकिन बैैंक शाखा की स्थापना नहीं हुई है। ज्ञापन देने वालों में सुनील मिश्रा, राधा देवी, बसंती देवी, राम दत्त मिश्रा, पूरन चंद्र मिश्रा, बाला दत्त मिश्रा, गोपाल दत्त मिश्रा, नंदाबल्लभ मिश्रा आदि शामिल थे।
विज्ञापन