{"_id":"579f889d4f1c1bda762b9804","slug":"to-increase-the-number-of-seats-in-all-subjects","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी विषयों में बढ़ाई जाए सीटों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी विषयों में बढ़ाई जाए सीटों की संख्या
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Mon, 01 Aug 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
पुतला फूंका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बागेश्वर में प्रवेश के लिए सीटों की संख्या निर्धारित होने से अधिकांश छात्र-छात्राएं प्रवेश लेने से रह गए हैं। इससे नाराज एनएसयूआई ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति का पुतला फूंका। एनएसयूआई ने उच्च शिक्षा निदेशक को ज्ञापन भेजकर सभी विषयों में सीटों की संख्या बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
कुलपति का पुतला दहन करने के बाद प्राचार्य के माध्यम से उच्च शिक्षा निदेशक को भेजे ज्ञापन में छात्र नेताओं ने कहा है कि बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम वर्ष में सीटें सीमित होने से 60 प्रतिशत अंक वाले छात्र-छात्राओं का प्रवेश भी नहीं हो पा रहा है। ऐसे में कई छात्र-छात्राओं का भविष्य अधर में है। छात्र-छात्राओं की इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
छात्र नेताओं ने उच्च शिक्षा निदेशक से सभी विषयों में 80-80 सीटें बढ़ाने की मांग की है। एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने कहा है कि यदि उनकी मांगों पर गौर नहीं किया गया तो उन्हें उग्र आंदोलन करना पड़ेगा। पुतला फूंकने वालों में एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष अंकुर उपाध्याय, पूर्व अध्यक्ष कुलदीप मेहता, पूर्व सचिव गोकुल परिहार, कैलाश आर्या, कमलेश लोबियाल, गणेश कुमार, मनीष कुमार, उमेश टाकुली, पंकज परिहार आदि शामिल थे।
विज्ञापन