फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   To increase the income, make the committee multiplying: Das

आय बढ़ाने के लिए समिति को बहुधंधी बनाएं : दास

Fri, 28 Sep 2018 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गरुड़ (बागेश्वर)।
अमर उजाला ब्यूरो गरुड़ (बागेश्वर)। Updated Fri, 28 Sep 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
To increase the income, make the committee multiplying: Das
अधिवेशन में काश्तकारों को चेक वितरित करते विधायक दास - फोटो : अमर उजाला
 साधन सहकारी समिति गरुड़ वार्षिक अधिवेशन समारोह पूर्वक संपन्न हो गया है। इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक चंदन राम दास ने आय बढ़ाने के लिए समिति को बहुधंधी बनाने और सहकारिता आंदोलन को आगे बढ़ाने को कहा।
विज्ञापन


 क्षेत्र पंचायत सभागार में समिति के नव निर्वाचित अध्यक्ष बचे सिंह बोरा की अध्यक्षता में आयोजित अधिवेशन में नए साल का बजट पारित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक चंदन राम दास ने समिति के भवन के निर्माण के लिए धन स्वीकृत कराने का आश्वासन दिया। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह बिष्ट ने समिति के निर्वतमान अध्यक्ष आनंद बिष्ट के कार्यकाल किए गए कार्यों पर रोशनी डाली। अधिवेशन में एआर सहकारिता एमएस मर्तोलिया, मंगल राणा, समिति के सचिव दिगंबर रावत,नवीन ममगई, महेंद्र पाल सिंह आदि ने विचार रखे। इससे पूर्व विधायक चंदन दास ने  पांच किसानों को पंडित दीन दयाल योजना के अंतर्गत कृषि लोन के चेक वितरित किए। कार्यक्रम में डंगोली के अध्यक्ष दिगंबर नाथ गोस्वामी, मोहन सिंह रावत,सचिव हरीश पांडे भुवन चंद्र, समिति के वार्ड सदस्य दिनेश नेगी, उमेश पांडे, राजेंद्र बोरा हीरा लाल आदि मौजूद थे। संचालन सांसद प्रतिनिधि घनश्याम जोशी ने किया।
विज्ञापन


डंगोली समिति का अधिवेशन आज
गरुड़ (बागेश्वर)। साधन सहकारी समिति डंगोली का वार्षिक अधिवेशन शनिवार को प्रात: 11 बजे से समिति कार्यालय में होगा। समिति के अध्यक्ष दिगंबर नाथ गोस्वामी व सचिव हरीश पांडे ने समिति के सभी शेयर धारकों और काश्तकारों से अधिवेशन में भाग लेने की अपील की है।        
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed