फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   To increase income from cooperatives

आय बढ़ाने के लिए सहकारिता से जुड़ें

Tue, 28 Jun 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, कांडा (बागेश्वर)।
ब्यूरो, अमर उजाला, कांडा (बागेश्वर)। Updated Tue, 28 Jun 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
To increase income from cooperatives
बैठक - फोटो : अमर उजाला

आजीविका कमस्यारघाटी स्वायत्त सहकारिता ने वार्षिकोत्सव धूूमधाम से मनाया। उद्यमियों से आय बढ़ाने के लिए सहकारिता से जुड़ने का आह्वान किया गया। पहाड़ी उत्पादों के उत्पादन पर जोर दिया गया। महिलाओं से सहकारिता को मजबूत करने को कहा। 

विज्ञापन


खातीगांव में मुख्य अतिथि विधायक ललित फर्स्वाण के प्रतिनिधि विरेंद्र नगरकोटी ने कहा कि सामूहिक रूप से किए जाने वाले काम हमेेशा सफल होते हैं। उन्होंने कहा कि पहाड़ी उत्पादों में सब्जी, दाल, मसाले समेत नगदी फसलें किसानों की आय की रीढ़ हैं। इनका अधिक से अधिक उत्पादन किया जाए।
विज्ञापन


आजीविका परियोजना प्रभागीय प्रबंधक धर्मेंद्र पांडे  ने महिलाओं को कृषि, फल, सब्जी समेत अन्य उत्पादनों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि स्थानीय आधार पर उत्पादित वस्तुओं के विपणन की अब कोई समस्या नहीं है। बाजार अच्छा है और दाम भी बेहतर मिल रहे हैं। सहायक प्रबंधक राजेंद्र श्री वास्तव ने एसएचजी के गठन के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर मोहन पांडे ने आय-व्यय का ब्योरा रखा और उसकी पुष्टि की गई। समिति की अध्यक्ष बसंती रावत ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान राम लाल, अनिल रौतेला, चंपा देवी, बसंती देवी, कृपाल सिंह रावत, महेश रौतेला, नवीन पंत, सुनीता राठौर, गणेश सिंह रावत, बहादुर सिंह डसीला, माया देवी, लक्ष्मी रावत और मोहन सिंह रावत आदि थे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed