फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   three-year prison for Transformer theft

ट्रांसफार्मर चोरी में तीन को तीन साल की कैद

Fri, 26 Aug 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर।
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर। Updated Fri, 26 Aug 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
three-year prison for Transformer theft
कोर्ट ऑर्डर - फोटो : अमर उजाला

बागेश्वर। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने ट्रांसफार्मर चोरी करने के तीन आरोपियों को तीन-तीन साल के कारावास और 10-10 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। तीनों अभियुक्त नगलिया उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। मामले के अनुसार 21 सितंबर 2014 को कपकोट के विद्युत सब स्टेशन से एक ट्रांसफार्मर चोरी हो गया था।

विज्ञापन


पॉवर कार्पोरेशन के उपखंड अधिकारी राकेश सिंह की ओर से कपकोट थाने में ट्रांसफार्मर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद जब पुलिस ने छानबीन शुरू की तो चोरी गया ट्रांसफार्मर अजरुद्दीन पुत्र अशरफ, मुश्तफा पुत्र रईस और शाकिर हुसैन पुत्र अली हसन निवासी नगलिया उत्तर प्रदेश के पास से बरामद हुआ।
विज्ञापन


इस मामले की विवेचना एसआई राम सिंह मेहरा ने की। चोरी का यह मामला मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राकेश कुमार सिंह की अदालत में चला। इस मामले में पैरवी सरकार की ओर से अभियोजन अधिकारी ललित मोहन आर्य ने की। अभियोजन की ओर से कुल आठ गवाह पेश किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी तथ्यों को सुनने के बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने दोष सिद्घ करते हुए तीनों आरोपियों को तीन-तीन साल के कारावास और 10-10 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड अदा नहीं करने पर तीन माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed