फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Three were arrested for not taking loans

कर्ज लेकर चुका नहीं रहे थे, तीन गिरफ्तार

Thu, 21 Dec 2017 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर। Updated Thu, 21 Dec 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन

 डीएम के निर्देश पर तहसील प्रशासन ने ऋण वसूली को लेेकर बड़े बकाएदारों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया गया है। राजस्व विभाग ने बैंकों का बकाया जमा नहीं करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन


एसडीएम श्याम सिंह राणा ने बताया कि राजेंद्र सिंह की ओर से फर्नीचर उद्योग के लिए बैंक ऑफ इंडिया से 16 लाख 52 हजार 132 रुपये, दूसरे बकायेदार मादो सिंह ने स्टील फैब्रिकेशन के लिए बैंक ऑफ इंडिया से 9 लाख 30 हजार 10 रुपये जबकि तीसरे बकायेदार हीरा सिंह ने भारतीय स्टेट बैंक रवाईखाल से 1 लाख 20 हजार 247 रुपये का ऋण लिया था। लंबे समय बाद भी इन बकाएदारों ने ऋण जमा नहीं किया।
विज्ञापन


बैंकों का बकाया जमा नहीं करने पर तीनों बकायेदारों को बृहस्पतिवार को राजस्व विभाग के द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बकाएदारों को गिरफ्तार करने वाली टीम में तहसीलदार बागेश्वर दया चंद्र टम्टा, संग्रह अमीन दयाल गिरी, नारायण राम, राजेंद्र सिंह बिष्ट आदि राजस्व कर्मी मौजूद थे। एसडीएम ने बताया कि बकाएदारों को समय पर बकाया धनराशि जमा करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोटिस भेजने के बावजूद बकाया जमा नहीं करने वालों पर इसी तरह कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि बैंक ऋण वसूली को लेकर यह अभियान लगातार जारी रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed