{"_id":"66db61be3e1e07195e038a17","slug":"three-villages-will-get-the-gift-of-bridge-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-109427-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: तीन गांवों को मिलेगी पुल की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: तीन गांवों को मिलेगी पुल की सौगात
Sat, 07 Sep 2024 01:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 07 Sep 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांडा (बागेश्वर)। तहसील क्षेत्र के तीन गांव के लोगों के लिए अच्छी खबर है। ग्रामीणों को अब कौशल्या गधेरे को पार करने के लिए पानी में नहीं उतरना पड़ेगा। लोनिवि बीस लाख रुपये की लागत से नदी पर पैदल पुल का निर्माण करा रहा है।
कांडा के सिमलगांव, उडेरिया, गड़लेख गांवों के लोगों को कौशल्या गधेरा पार कर जाना पड़ता है। अब तक नदी में कोई पक्का पुल नहीं होने से लोगों को आवाजाही के लिए नदी में उतरना पड़ता था। बारिश के दौरान लकड़ी का कच्चा पुल बनाकर आवाजाही की जाती थी। लंबे समय से क्षेत्रवासी गधेरे में पक्का पुल बनाने की मांग कर रहे थे। अब लोनिवि की ओर से पक्के पुल का निर्माण किया जा रहा है। एई ओम प्रकाश गोस्वामी ने बताया कि पुल का 60 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। बाकी काम जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। ग्रामीणों को जल्द पुल से आवाजाही की सुविधा मिलेगी।