{"_id":"5ede795b8ebc3e90835dea7f","slug":"three-temporary-posts-opened-to-tackle-disaster-in-bageshwar-bageshwar-news-hld385623783","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर में आपदा से निपटने के लिए तीन अस्थायी चौकियां खुली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर में आपदा से निपटने के लिए तीन अस्थायी चौकियां खुली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। मानसून काल के दौरान आपदा से निपटने के लिए संपर्क, राहत और बचाव के लिए तीन बाढ़ राहत चौकियां खोली गई हैं।
पुलिस अधीक्षक रचिता जुयाल के निर्देश पर सोमवार को जिले के खलीधार, खड़किया और कर्मी में तीन बाढ़ राहत चौकियां खोली गईं। चौकियों में तैनात दूरसंचार और पुलिस कर्मी दूरस्थ क्षेत्रों में बारिश के कारण होने वाले भूस्खलन अथवा बाढ़ की स्थिति में सूचनाएं देंगे, जिसके आधार पर राहत और बचाव कार्य किया जाएगा।
आपदा के दृष्टिगत दुर्घटनाएं रोकने के लिए दूरदराज के इलाकों में रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। पुलिस अधीक्षक ने बारिश के दौरान सड़क मार्गों में आने वाले नाले, गधेरों को पार न करने और भूस्खलन वाले स्थानों पर वाहनों को न रोकने की अपील की है। उन्होंने वाहन चालकों को बिना विशेष परिस्थितियों के रात में आवागमन से बचने के अलावा वाहन चलाते समय नशे का प्रयोग न करने को कहा है। नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने किसी प्रकार की घटना होने पर हेल्पलाइन नंबर 112 में संपर्क करने की अपील की है।