फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Three named in dowry death case

दहेज हत्या में तीन नामजद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2019 06:44 PM IST
विज्ञापन
Three named in dowry death case
ससुराल में विवाहिता की खुदकुशी के मामले में पुलिस ने पति, सास-ससुर के खिलाफ दहेज हत्या में मुकदमा दर्ज कर लिया है। तीन महीने पहले ही महिला का प्रेम विवाह हुआ था।
विज्ञापन

चचई गांव थाना कपकोट के सुम्यूड़ा तोक निवासी संतोष कुमार ने इसी साल जून में ग्राम बैड़ा मझेड़ा निवासी रेखा देवी (20) के साथ विवाह किया था। तब वह चंडीगढ़ के होटल में काम करता था, लेकिन शादी के बाद संतोष घर आकर रहने लगा। रेखा पति से चंडीगढ़ चलने की जिद कर रही थी। इस कारण दंपति में अनबन रहने लगी। 30 सितंबर को रेखा की सास खगोती देवी अपनी बेटी के ससुराल ऐठान कपकोट गई थी, जबकि ससुर रमेश राम गांव में ही किसी की गमी में गए थे। संतोष बकरी लेकर जंगल गया था। इसी बीच घर में अकेली रेखा ने चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दोपहर बाद जंगल से घर लौटे संतोष को घटना का पता चला। कपकोट थाने के एसआई हरीश चंद्र जोशी ने शव पोस्टमार्टम कराया था।
विज्ञापन

निवर्तमान ग्राम प्रधान केशव लाल टम्टा भी अस्पताल आए थे। रेखा के पिता ग्राम बैड़ा मझेड़ा निवासी गोविंद राम ने बृहस्पतिवार को पुलिस को दहेज हत्या में नामजद तहरीर दी। इस पर पुलिस ने पति संतोष, सास खगोती देवी और संसुर रमेश के खिलाफ दहेज हत्या में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed