फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   three more houses damaged, two roads still closed

तीन और मकान क्षतिग्रस्त, नहीं खुली दो बंद सड़कें

Thu, 02 Aug 2018 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Thu, 02 Aug 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
three more houses damaged, two roads still closed
क्षतिग्रस्त कपकोट-पिंडारी मार्ग में सुरक्षा दीवार बनाते कार्यदायी संस्था के मजदूर। - फोटो : अमर उजाला
आपदा की मार से जिले में तीन और आवासीय भवन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। दो मकान बुरी तरह जबकि एक को आंशिक नुकसान हुआ है। वहीं, कपकोट-पिंडारी और उगिया-बदियाकोट मोटर मार्ग अभी तक नहीं खुल पाए हैं। इसके अलावा जिले में छह मोटर मार्गों पर मलबा आने से दिनभर आवाजाही प्रभावित रही।  
विज्ञापन


बागेश्वर तहसील के पटवारी क्षेत्र कांडे के ढूंगा गांव में बुधवार रात बहादुर राम का मकान बुुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दूसरी घटना में पिंगलो क्षेत्र के सिमखेत गांव में प्रेम सिंह का दो मंजिला पत्थरछाया मकान भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। तीसरी घटना में तहसील के पतौजा क्षेत्र के बलगड़ी धूरपट्टा गांव में गोकुलानंद का मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। इधर, 27 जुलाई की आपदा में फकीर राम के आवासीय मकान को क्षति की एवज में 25 हजार रुपये का मुआवजा दिया गया।  
विज्ञापन


इधर, कपकोट-पिंडारी मोटर मार्ग दो माह के लंबे अंतराल के बाद भी नहीं खुल पाया। उगिया-बदियाकोट मोटर मार्ग तीसरे दिन भी बंद रहा। इसके अलावा भयू-गडेरा ग्रामीण मोटर मार्ग, खबडोली-उडलगांव, कुक्ड़ामाई मार्ग, जिंतोली-उड़खुली-गैरखेत मार्ग, डंगोली-सैलानी मोटर मार्ग, गनीगांव ग्रामीण मोटर मार्ग में दिनभर रुक-रुककर मलबा आता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे मार्ग में जगह-जगह वाहन फंसे रहे। सैकड़ों ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानी हुई। कार्यदायी संस्थाओं ने जेसीबी से मलबा हटाकर यातायात शुरू किया। वहीं, देर शाम बागेश्वर-ताकुुला मोटर मार्ग पर पेड़ गिरने से आवाजाही बाधित हो गई। 


जिले में बंद पड़े मोटर मार्ग  
1. कपकोट-पिंडारी मोटर मार्ग,  
2. उगिया-बदियाकोट मोटर मार्ग 

मलबे से इन सड़कों पर आवाजाही बाधित  
1. भयू-गडेरा ग्रामीण मोटर मार्ग 
2. खबडोली-उडलगांव, कुक्ड़ामाई मार्ग 
3. जिंतोली-उड़खुली-गैरखेत मार्ग 
4. डंगोली-सैलानी मोटर मार्ग 
5. गनीगांव ग्रामीण मोटर मार्ग 
6. बागेश्वर-ताकुुला मोटर मार्ग 
 
लीली गैनार में दूसरे दिन भी बिजली नहीं 
कपकोट के लीली गैनार गांव में पिछले 48 घंटों बाद भी बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं हो पाई। दो दिनों से बिजली के इंतजार में ग्रामीण परेशान रहे। खराब मौसम के बीच बुधवार को ट्रांसफॉर्मर फुंक गया था। यूपीसीएल के ईई भाष्कर पांडे ने बताया कि नया ट्रांसफॉर्मर लगाया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed