फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   three held for smuggling smack

एसओजी और पुलिस की टीम ने 12.95 ग्राम स्मैक के साथ तीन युवक किए गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
three held for smuggling smack
बागेश्वर। पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव के मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम ने तीन लोगों के पास से 12.95 ग्राम स्मैक बरामद की है। इससे पहले बीते 18 मई को पुलिस और एसओजी की टीम ने 16 ग्राम स्मैक के साथ तीन युवकों को पकड़ा था।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक श्रीवास्तव ने बुधवार की शाम को कोतवाली में स्मैक तस्करी का खुलासा करते हुए बताया कि बुधवार को सीओ विपिन चंद्र पंत के निर्देशन में पुलिस टीम कानून व्यवस्था बनाने के लिए गश्त पर थी। दोपहर 2.10 बजे आरे बाईपास और नीलेश्वर मंदिर से एक किमी दूर बरसाती नाले के पास चेकिंग के दौरान पंकज जोशी (20) निवासी भटखोला के पास से 4.71 ग्राम, पंकज कुमार उर्फ विशाल कुमार उर्फ अनार (18) निवासी निकट बजाज शोरूम ठाकुरद्वारा के पास से 4.24 ग्राम और सचिन दानू (18) निवासी तहसील रोड मजियाखेत के पास से चार ग्राम स्मैक बरामद हुई।
विज्ञापन

तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के साथ ही आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। स्मैक बरामद करने वाली टीम में एसआई खुशवंत सिंह, कांस्टेबल रवींद्र नाथ, खीमराज भट्ट, एसओजी के कांस्टेबल इमरान खान और गिरीश बजेली शामिल थे। एसपी ने कहा है कि मादक पदार्थ की तस्करी में लिप्त लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक आरोपी नौ तक पढ़ा, एक 12वीं पास, एक स्नातक का छात्र
बागेश्वर। स्मैक की तस्करी में युवा लिप्त हैं और युवाओं को ही नशे के दलदल में धकेल रहे हैं। यह इस पहाड़ी जिले के लिए काफी खतरनाक संकेत है। पुलिस के अनुसार बुधवार को पकड़ा गया आरोपी पंकज कुमार केवल नौवीं कक्षा तक पढ़ा है। पंकज जोशी ने 12वीं तक की पढ़ाई की है। तीसरा आरोपी स्नातक का छात्र है। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि नशे के काले धंधे में युवाओं की किस कदर संलिप्तता बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed