फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Thousands of people gathered at the Kalika temple fair

कालिका मंदिर मेले में जुटी हजारों की भीड़

Sat, 30 Sep 2017 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कांडा (बागेश्वर)।
ब्यूरो/अमर उजाला, कांडा (बागेश्वर)। Updated Sat, 30 Sep 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
Thousands of people gathered at the Kalika temple fair
कांडा मेले में उमड़ी मेलार्थियों की भीड़।  - फोटो : amar ujala

कांडा के कालिका मंदिर में दशमी पर आयोजित होने वाला मेला शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर मां काली का आशीर्वाद लिया। मेले में सजी दुकानों से मेलार्थियों ने जमकर खरीददारी भी की। देर शाम तक मेला स्थल पर भीड़ जुटी रही।  

विज्ञापन


मंदिर में सुबह से ही मेलार्थियों के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया था। बागेश्वर, कपकोट सहित जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा-अर्चना की। मेले को देखते हुए कांडा पड़ाव के बीच से होकर गुजरने वाली सड़क पर ट्रैफिक पूरी तरह से बंद रखा गया था।
विज्ञापन


मेले में दूरदराज ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने खूब खरीददारी की। डीएम रंजना ने भी कालिका मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान एसडीएम रिंकू बिष्ट, तहसीलदार मैनपाल सिंह भी मौजूद थे। मेले में शांति व्यवस्था के लिए थानाध्यक्ष केएस रावत के नेतृत्व में पुलिस जवान तैनात किए गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed