फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Thousands of devotees arrived in Purnahuti, received the offerings of Bhandara

Bageshwar News: पूूर्णाहुति में पहुंचे हजारों श्रद्धालु, भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया

Thu, 11 May 2023 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 11 May 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Thousands of devotees arrived in Purnahuti, received the offerings of Bhandara
बागेश्वर के भद्रतुंगा पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई पंकज मोदी (मध्य में त्रिपुंड लगाए
बागेश्वर। भद्रतुंगा में पहली बार आयोजित कूर्मांचल लघु अर्धकुंभ श्रीराम महायज्ञ पूर्णाहुति और विशाल भंडारे के साथ संपन्न हो गया। समापन दिवस पर क्षेत्र और देश-विदेश के 10,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई पंकज मोदी भी गुजरात से महायज्ञ के समापन पर भद्रतुंगा पहुंचे। उन्होंने भव्य आयोजन के लिए समिति और क्षेत्रवासियों की सराहना की।
विज्ञापन

सरयू नदी के उद्गम स्थल सरमूल के पास भद्रतुंगा में पहली बार तीन मई से श्रीराम महायज्ञ का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पारिवारिक गुरु महामंडलेश्वर अभिराम दास त्यागी के सपने को साकार करते हुए क्षेत्रवासियों ने भव्य आयोजन किया। नौ दिन तक चले आयोजन में देश-विदेश के हजारों श्रद्धालुओं और साधु-संतों ने शिरकत की। रोजाना सुबह से हवन और दोपहर से प्रवचन हुए। बुधवार को भगवान राम और माता जानकी की मूर्तियों को स्थापित किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पूर्णाहुति में सैकड़ों श्रद्धालुओं, यजमानों और संतों ने सुख और शांति की कामना के साथ आहुति डाली। शाम तक चले भंडारे में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। वहां महंत देवानंद दास, विधायक सुरेश गढि़या, जिपं अध्यक्ष बसंती देव, ब्लॉक प्रमुख गोविंद दानू, आयोजन समिति के अध्यक्ष बलवंत सिंह भौर्याल, कोषाध्यक्ष नरेंद्र खेतवाल, ग्रामीण उत्थान समिति सचिव उमेश चंद्र जोशी समेत हजारों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंकज मोदी के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन
बागेश्वर। पहली बार भद्रतुंगा पहुंचे पंकज मोदी को क्षेत्र की शांति और प्राकृतिक सुंदरता ने काफी प्रभावित किया। करीब ढाई घंटे तक वह भद्रतुुुंगा में रहे। इस दौरान उन्होंने सरयू नदी के किनारे कुछ समय बिताया। यज्ञ में भागीदारी की और क्षेत्रवासियों से बातचीत की। सरमूल, सहस्त्रधारा, भद्रतुंगा विकास समिति के अध्यक्ष भगवत सिंह कोरंगा, महामंत्री कमला कुमल्टा, सलाहकार दयाल कुमल्टा ने उन्हें प्रधानमंत्री मोदी के नाम ज्ञापन दिया।

ज्ञापन मेंं भराड़ी से भद्रतुंगा तक सड़क के चौड़ीकरण और सुधारीकरण, सरमूल में सरयू माता के भव्य मंदिर का निर्माण, क्षेत्र को प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकास आदि मांग शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed