{"_id":"588e2bf84f1c1b3c3de804d9","slug":"thousands-of-children-polio-dose","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजारों बच्चों ने पोलियो की खुराक पी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हजारों बच्चों ने पोलियो की खुराक पी
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Sun, 29 Jan 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
- जिला अस्पताल बागेश्वर में पोलियो ड्रॉप पिलाकर अभियान की शुरुआत करते डीएम मंगेश घिल्डियाल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
।
रविवार को जिलेभर में बनाए गए 263 पोलियो बूथों में हजारों बच्चों को ड्राप पिलाई गई। राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत जिला अस्पताल में डीएम मंगेश घिल्डियाल ने बच्चे को पोलियो ड्रॉप पिलाकर की। उन्होंने कहा कि पल्स पोलियो महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम है। पांच वर्ष तक का कोई भी बच्चा पोलियो खुराक पीने से वंचित नहीं रहना चाहिए।
उन्होंने पर्यवेक्षकों को भ्रमण कर पोलियो बूथों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि कोई बच्चा पोलियो ड्रॉप पीने से वंचित रह जाता है तो दूसरे दिन घर-घर जाकर पोलियो ड्रॉप पिलाना सुनिश्चित करें। सीएमओ डॉ. संजय साह ने बताया कि जिले में पांच वर्ष तक के 31195 बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने के लिए 263 बूथ बनाए गए हैं। पांच मोबाइल बूथ भी बनाए गए हैं। इस कार्य के लिए 1052 कर्मचारियों की तैनाती की गई है। इस दौरान एसीएमओ डॉ. जेसी मंडल, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. केके, डॉ. नगेंद्र चौधरी, डॉ. एनएस टोलिया आदि अधिकारी मौजूद थे।