{"_id":"5901eb514f1c1b1035c0cf66","slug":"there-will-be-no-negligence-in-disposing-of-public-grievances-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं होगी: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं होगी: डीएम
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Fri, 28 Apr 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में बैठक लेते डीएम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने समाधान योजना के तहत प्राप्त जन शिकायतों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जनता की मांग के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए। जन शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं करने की चेतावनी दी।
कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम ने कहा कि शिकायतें चाहे जिस स्तर से प्राप्त हों उन्हें प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करें। ताकि जनता का सरकारी विभागों पर विश्वास बना रहे। डीएम ने कहा कि क्षेत्र पंचायत गरुड़ की बैठक में कतिपय विभागों की कार्यप्रणाली पर लोगों ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि यह विभागीय अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वह जनता को शिकायत का मौका न दें। बैठक में बताया गया कि ज्यादातर लंबित शिकायतें ऊर्जा निगम से संबंधित हैं।
इस पर डीएम ने पर ईई को भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति न करने के निर्देश दिए।
बैठक में आम लोगों से बिजली से संबंधित शिकायतें दर्ज कराने के लिए बागेश्वर स्थित बिजली घर के टेलीफोन नंबर 220037 और डंगोली बिजलीघर के टेलीफोन नंबर 250077 पर संपर्क करने की अपील की गई। बताया गया कि यदि इन दोनों बिजलीघरों में शिकायतें दर्ज न होने पर तो वह आपदा कंट्रोल रूम के टेलीफोन नंबर 220197 पर संपर्क कर सकते हैं। बैठक में डीडीओ केएन तिवारी, एसडीएम कपकोट रविंद्र बिष्ट, वरिष्ठ कोषाधिकारी भाष्करानंद पांडे, तहसीलदार गरुड़ दया चंद्र टम्टा, डीएफओ एमबी सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी वीपी मौर्या, डीपीआरओ पूनम पाठक आदि मौजूद थे।