फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   There will be no difficulty in my department's work: Das

आखिरी कार्यक्रम में बोले दास : मेरे विभाग के कामों में नहीं होगी कोई कठिनाई

Wed, 26 Apr 2023 10:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 26 Apr 2023 10:00 PM IST
विज्ञापन
There will be no difficulty in my department's work: Das
चंदन राम दास  (फाइल फोटो )
काफलीगैर में मंगलवार की रात को खरही मंडल के कार्यकर्ताओं को किया था संबोधित, सरकार और विभाग की गिनाईं थी उपलब्धियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागेश्वर। ''''मेरे विभाग के कामों में कोई कठिनाई नहीं आएगी...'''' ये शब्द चंदन राम दास ने अंतिम बार कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहे थे। मंगलवार की शाम को अल्मोड़ा से बागेश्वर लौटते समय वह काफलीगैर में रुके और खरही मंडल के कार्यकर्ताओं को सरकार की योजनाएं गिनाईं। हालांकि इस दौरान उनके चेहरे में थकान झलक रही थी, बावजूद इसके उन्होंने 15 मिनट तक कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और खरही मंडल के छूटे विकास कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने का आश्वासन दिया था।
स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से जूझने के बावजूद कैबिनेट मंत्री दास ने मंगलवार को काफी लंबा सफर तय किया था। वह पिथौरागढ़ से अल्मोड़ा पहुंचे और सीएम के कार्यक्रम में शरीक होकर शाम को बागेश्वर के लिए रवाना हुए। शाम छह बजे वह बागेश्वर के काफलीगैर पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। सत्कार के बाद कैबिनेट मंत्री ने क्षेत्रवासियों को कई सौगात देने की बात कही। उन्होंने सक्तेश्वर में पुल निर्माण, सैंज मोटर मार्ग में डामरीकरण का कार्य जल्द शुरू करवाने की बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने खरही मंडल के विकास के लिए प्राथमिकता से कार्य करने की बात कार्यकर्ताओं से कही। उन्होंने समाज कल्याण की ओर से बुजुर्ग पति-पत्नी दोनों को पेंशन दिलावाने, रोडवेज को 350 करोड़ के घाटे से उबारकर 19.27 करोड़ के लाभ तक पहुंचाने समेत अन्य उपलब्धियां भी गिनाईं। कैबिनेट मंत्री दास के अंतिम कार्यक्रम में मौजूद जिला पंचायत सदस्य चंदन सिंह रावत बताते हैं कि उनके चेहरे पर थकान दिख रही थी। लंबे समय बाद कार्यकर्ताओं से मिलकर वह काफी खुश थे और अपने संबोधन में क्षेत्र के विकास का खाका खींच रहे थे। उस वक्त वहां मौजूद लोगों को क्या पता था कि जिन कार्यों को वह जल्द करवाने का आश्वासन दे रहे है उन्हें पूरा होता देखने लिए शायद वह (दास) दुनिया में नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 26 बीजीएस 05, 06 और 07 पी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed