फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   There was a stir due to the discussion of opening liquor shops in bageshwar

Bageshwar: शराब की दुकानें खुलने की चर्चा से उबाल, विरोध में उठे कई संगठन; जलाया मुख्यमंत्री का पुतला

Thu, 20 Mar 2025 05:06 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 20 Mar 2025 05:06 PM IST
सार

शराब की नई दुकानें खोलने की चर्चा के बाद कई संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया है। एसबीआई तिराहे पर संघर्ष वाहिनी के सदस्यों ने मुख्यमंत्री और आबकारी विभाग का पुतला फूंका। जिले में शराब की नई दुकानें नहीं खोलने की मांग की।

विज्ञापन
There was a stir due to the discussion of opening liquor shops in bageshwar
Bageshwar protest - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागेश्वर जिले में शराब की नई दुकानें खोलने की चर्चा के बाद कई संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया है। एसबीआई तिराहे पर संघर्ष वाहिनी के सदस्यों ने मुख्यमंत्री और आबकारी विभाग का पुतला फूंका। जिले में शराब की नई दुकानें नहीं खोलने की मांग की।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार को संघर्ष वाहिनी के जिलाध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व में सदस्यों ने सरकार और विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। अध्यक्ष जोशी ने कहा कि जिले के आबकारी विभाग ने नौ नई शराब की दुकानें खोलने के लिए जो विज्ञप्ति जारी की थी, उसका संघर्ष वाहिनी पुरजोर विरोध करती है। प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार देने की बजाय नशे की गर्त में धकेलने का काम कर रही है। एक ओर नशे के खिलाफ अभियान चलाने की बात कही जाती है, दूसरी ओर गांव-गांव तक शराब की दुकान खोलने की योजना है। कहा कि वाहिनी शराब की नई दुकानें खोलने का पुरजोर विरोध करेगी और जरूरत पड़ने पर आंदोलन भी किया जाएगा। इस दौरान जिला महामंत्री नवनीत बिष्ट, जिला संरक्षक प्रकाश पांडेय, जिला कोषाध्यक्ष सुनील पांडेय, संस्कार भारती, दिव्यांशु पिंडारी, पूरन मेहता, चंदन कोरंगा, दीपक मिश्रा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

 

एनएसयूआई और युवा कांग्रेस ने किया कलक्ट्रेट में प्रदर्शन
बागेश्वर जिले में शराब की नई दुकानें खोलने के विरोध में एनएसयूआई और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन देकर नई दुकान खोलने के लिए निकाली गई विज्ञप्ति को रद करने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष कमलेश गढ़िया ने कहा कि पहाड़ों में नशे का प्रचलन बढ़ रहा है। शराब के कारण कई घर बर्बाद हो चुके हैं। इसके बावजूद सरकार गांवों में भी शराब की दुकानें खोलने पर तुली है। जिन क्षेत्रों से शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए पलायन हो रहा है, वहां विकास करने की बजाय शराब की दुकान खोलने की पहल चल रही है। कार्यकर्ताओं ने डीएम से जिले में नई शराब की दुकानें खोलने का विचार समाप्त करने की मांग की। इस मौके पर पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, भीम कुमार, पंकज कुमार, प्रेम दानू, सागर जोशी, प्रेम नगरकोटी आदि मौजूद रहे।

ब्लॉक प्रशासक ने दिया डीएम को ज्ञापन
कपकोट के ब्लॉक प्रशासक गोविंद दानू ने शराब की दुकान खोलने के विरोध को देखते हुए डीएम को ज्ञापन दिया। उन्होंने जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए सभी प्रस्तावित दुकानों को निरस्त करने की मांग की।

प्रशासक दानू ने कहा कि जिले में शराब की नौ नई दुकानें खोलने की विज्ञप्ति जारी होने के बाद लोगों का विरोध बढ़ता जा रहा है। ग्रामीण अंचलों में शराब की दुकानें खोलने के फैसले से लोगों में गुस्सा है। इससे सरकार की छवि भी धूमिल हो रही है। उन्होंने प्रस्तावित देसी और विदेशी मदिरा की दुकानों को खोलने पर रोक लगाने की मांग की। इस मौके पर भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह देव, महेश दानू आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed