{"_id":"68adf7d943dcb64c27081346","slug":"there-was-a-jam-at-sbi-intersection-due-to-a-breakdown-of-kemmu-bus-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-118075-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: केमू बस खराब होने से एसबीआई तिराहे पर लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: केमू बस खराब होने से एसबीआई तिराहे पर लगा जाम
Tue, 26 Aug 2025 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Tue, 26 Aug 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। हल्द्वानी को जाने वाली केमू की बस एसबीआई तिराहे पर खराब हो गई। करीब पौने घंटे तक वाहन चालकों को जाम का सामना करना पड़ा। यात्रियों को भी दूसरी बस के लिए इंतजार करना पड़ा।
केमू स्टेशन के इंचार्ज केडी भट्ट ने बताया कि मंगलवार की सुबह सात बजे केमू बस को स्टेशन से हल्द्वानी के लिए रवाना होना था। चालक बस को एसबीआई तिराहे से बैक कर स्टेशन की तरफ ले जा रहा था। इसी दौरान बस में प्रेशर संबंधी दिक्कत आने से गाड़ी तिराहे पर ही खड़ी हो गई। बीच सड़क बस के खराब होने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने लगी। इसी दौरान स्कूल बसें भी बच्चों को लेकर जा रही थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर आकर वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया और एक किनारे से यातायात चालू करवाया। बस चालक ने तकनीशिन को बुलाकर बस को ठीक करवाया। इस दौरान स्टेशन पर इंतजार कर रहे यात्रियों को दूसरी बस से रवाना किया गया। बस को ठीक होने के बाद दोपहर 12 बजे अल्मोड़ा को भेजा गया।