बागेश्वर। बाबा बागनाथ की नगरी को जाम की समस्या से निजात नहीं मिल पा रहा है। हर दिन के जाम से लोग हलकान हो गए हैं। त्योहारी सीजन में जाम की समस्या और गंभीर हो गई है।
बृहस्पतिवार को भी सुुबह से ही बाजार में जाम लगने का सिलसिला शुरू हो गया था। नगर के गोमती पुल क्षेत्र, एसबीआई तिराहा, माल रोड, स्टेशन रोड, कांडा रोड में दिन में कई बार जाम लगा। जाम खुलवाने के लिए पुलिस कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। नगर में पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था न होने के साथ ही सड़कों में अतिक्रमण जाम का प्रमुख कारण है। पार्किंग की व्यवस्था न होने से दुपहिया, चौपहिया वाहन सड़क के किनारे खड़े रहते हैं, जो काम का कारण बनते हैं। जाम लगने से जहां वाहन संचालक परेशान रहते हैं, वहीं राहगीरों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोगों ने जाम से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम करने की दरकार बताई है। संवाद