{"_id":"682a22d5e3edea1e920c48aa","slug":"there-is-no-electricity-in-12-gram-panchayats-people-are-facing-problems-bageshwar-news-c-231-1-ha11012-115676-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: 12 ग्राम पंचायतों में बिजली गुल, लोग हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: 12 ग्राम पंचायतों में बिजली गुल, लोग हो रहे परेशान
Sun, 18 May 2025 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sun, 18 May 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
काफलीगैर (बागेश्वर)। क्षेत्र के 11 ग्राम पंचायतों में शाम चार बजे से अचानक बिजली के गुल होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में आए दिन बिजली गुल हो जाती है बावजूद इसके यूपीसीएल व्यवस्थाओं में सुधार नहीं करता है। इससे लोगों में नाराजगी है उन्होंने शीघ्र व्यवस्थाओं में सुधार नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
रविवार को काफलीगैर धुराफाट क्षेत्र के बोहला, नंदीगांव,सिया,बौड़ी, रैखोली,आसों,केसरौली, घटगाड़ ,कभड़ा,सिमतोली,तरमोली,पाना गांव में अचानक बिजली गुल हो गई। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में आए दिन अचानक बिजली के गुल हो जाने से लोगों को परेशानी उठाती है। कई बार वह इसकी शिकायत यूपीसीएल को कर चुके हैं बावजूद इसके व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि बिजली के गुल रहने से लोगों के घरों के काम प्रभावित हो रहे हैं साथ ही बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है। उन्होंने शीघ्र व्यवस्थाओं में सुधार करने की मांग की है। संवाद