फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   There is also the work of the people to keep the city clean

शहर को साफ रखना जनता का भी है काम

Tue, 10 May 2016 09:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर।
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर। Updated Tue, 10 May 2016 09:51 PM IST
विज्ञापन
There is also the work of the people to keep the city clean
कचरा - फोटो : अमर उजालाा

कूड़ा निस्तारण के लिए पालिका की ओर से रखे गए कूड़ेदानों में कूड़ा डालने के बजाय लोग सड़कों पर कूड़ा डाल रहे हैं। इससे गंदगी तो हो ही रही है, साथ ही स्वच्छ भारत अभियान को भी पलीता लग रहा है।

विज्ञापन

कूड़े के लिए नगरपालिका की ओर से कई स्थानों पर कूड़ेदान रखे हैं, लेकिन लोग इन कूड़ेदानों में कूड़ा डालने के बजाय सड़कों या फिर कूड़ेदान के बाहर कूड़ा फेंक देते हैं।
विज्ञापन


यही हाल बागेश्वर-कपकोट रूट के किनारे रखे कूड़ेदानों का भी है। भराड़ी टैक्सी स्टैंड के पास रखा गया कूड़ेदान सड़क किनारे शोपीस बना हुआ है। जबकि, कूड़ा सड़क पर बिखरा हुआ है। इतना ही नहीं भारी मात्रा में कूड़ा सरयू नदी में भी डाला गया है। सड़क से लेकर नदी तक गंदगी के कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्मी में कूड़े से बीमारियों का खतरा भी बढ़ेगा। इस संबंध में नगरपालिका अध्यक्ष गीता रावल का कहना है कि नगर को साफ सुथरा रखा जाए इसके लिए कूड़ेदान रखे गए हैं। लोगों को सफाई व्यवस्था बनाने के लिए कूड़ा कूड़ेदानों में ही डालना चाहिए। आम जनता के सहयोग से ही शहर को साफ सुथरा रखा जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed