{"_id":"60a00bd98ebc3e7c191884b6","slug":"theft-in-bharadi-shop-bageshwar-news-hld424470797","type":"story","status":"publish","title_hn":"भराड़ी में मोबाइल की दुकान का शटर तोड़कर लाखों का सामान उड़ा ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भराड़ी में मोबाइल की दुकान का शटर तोड़कर लाखों का सामान उड़ा ले गए चोर
विज्ञापन
बागेश्वर/कपकोट। कपकोट के भराड़ी बाजार में चोरों ने मोबाइल फोन की दुकान का शटर तोड़कर लाखों का सामान उड़ा लिया। दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। चोर की तलाश शुरू कर दी गई है।
भराड़ी बाजार में तारा सिंह कोरंगा की मोबाइल फोन और फोटोग्राफी की दुकान है। उनकी दुकान में महंगे मोबाइल और इस सीजन में की गई बरातों का रिकॉर्ड, कैमरा आदि रखा था।
शनिवार सुबह वह बाजार आए तो उनकी दुकान का पिछले हिस्से में लगा शटर टूटा था। उन्होंने दुकान के भीतर जाकर देखा तो वहां से 20 मोबाइल, एक डीएसएलआर कैमरा, कंप्यूटर का सीपीयू गायब था।
विज्ञापन
सीपीयू में इस सीजन में की गई बरातों का डाटा भी रखा गया था। वहीं सीसीटीवी की डीवीआर को तोड़कर नुकसान पहुंचाया गया था। उन्होंने कपकोट थाने में जाकर तहरीर दी।
बताया कि वह पिछली बार 10 मई को दुकान से गए थे। इसके बाद शनिवार को ही दुकान में आए। इस बीच के समय में किसी ने दुकान का शटर तोड़कर सामान गायब कर दिया है।
बताया कि दुकान से छह लाख रुपये के करीब की चोरी हुई है। उन्होंने जल्द चोरी का खुलासे की मांग की। थानाध्यक्ष मदन लाल ने बताया कि चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
फिलहाल दुकान से कितने रुपये का सामान चोरी हुआ, इसकी सटीक जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।