फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Theft attack at two temples in Bageshwar

कपकोट और कांडा के मंदिरों में सेंधमारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Theft attack at two temples in Bageshwar
कांडा के भाटगाड़ में चंडिका मंदिर में लगे इसी पोल से चोरी हुई बैटरी। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
कांडा/कपकोट। कांडा और कपकोट तहसील क्षेत्र के दो मंदिरों में चोरी का मामला सामने आया है। कांडा के भाटगाड़ में चंडिका मंदिर में लगी सोलर लाइट की बैटरी चोरी हो गई है। वहीं, कपकोट के नाचती में बने मंदिर का ताला तोड़कर तांबे और पीतल के बर्तनों को चोर उड़ा ले गए। क्षेत्र के लोगों ने पुलिस से जल्द चोरी का खुलासा करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत पड़ाई के भाटगाड़ में स्थित चंडिका मंदिर में एक साल पहले ग्राम पंचायत की ओर से सोलर लाइट लगाई गई थी। पिछले दिनों मंदिर में लाइट नहीं जली तो ग्रामीणों ने मंदिर में जाकर देखा तो पोल से बैटरी गायब थी। ग्राम प्रधान पड़ाई कमला देवी ने बताया कि चोरी के मामले की तहरीर कांडा पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

इधर, कपकोट के नाचती धार में स्थित दुलग गांव के लोगों के किलटोपी बुबू मंदिर से बर्तन चोरी हुए हैं। मंगलवार को ग्रामीण मंदिर में पूजा अर्चना के लिए गए तो वहां ताला टूटा था। मंदिर के स्टोर में रखे बर्तन और अन्य सामग्री गायब थी। ग्रामीणों ने चोरी की तहरीर कपकोट पुलिस को दे दी है। वहां पर खुुशाल सिंह, बंटी कोरंगा, कैलाश सिंह, हरीश सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed