{"_id":"57b4a41b4f1c1be1706eb50b","slug":"the-work-of-teaching-staff-continues-boycott","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षणेत्तर कर्मियों का कार्य बहिष्कार जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षणेत्तर कर्मियों का कार्य बहिष्कार जारी
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Wed, 17 Aug 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर के सीईओ कार्यालय में धरना प्रदर्शन करते कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पदोन्नति और संशोधित ग्रेड पे एसीपी का लाभ देने की मांग को लेकर अशासकीय सहायता प्राप्त जूहा और माध्यमिक इंटर कालेजों के शिक्षणेत्तर संवर्ग के कर्मचारियों का पूर्णकालीन कार्य बहिष्कार बुधवार को भी दूसरे दिन भी जारी।
जिलाध्यक्ष त्रिलोक खेतवाल की अध्यक्षता में सीईओ कार्यालय के प्रांगण में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि शासन और शिक्षा विभाग की घोर उपेक्षा के कारण शिक्षणेत्तर संवर्ग को संशोधित ग्रेड वेतन का लाभ नहीं मिल पा रहा है। धरना देने वालों मेें विभिन्न विद्यालयों के कर्मियों में प्रांतीय उपाध्यक्ष योगेश कांडपाल, कैलाश का फर्स्वाण, सुरेश आर्या, गोकर्ण शाही, चंद्र सिंह, ठाकुर सिंह, गोकुल पांडे आदि थे। उधर माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष महेश पांडे और मंत्री कैलाश अंडोला ने आंदोलन स्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन