{"_id":"685844b5997e4875ab0dae41","slug":"the-wooden-bridge-built-on-the-pindar-river-was-washed-away-due-to-heavy-rain-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-116588-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: भारी बारिश से पिंडर नदी में बना लकड़ी का पुल बहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: भारी बारिश से पिंडर नदी में बना लकड़ी का पुल बहा
Sun, 22 Jun 2025 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sun, 22 Jun 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
कपकोट के पिंडर नदी में सोराग गांव करो जोड़ने वाले पुल के अवशेष। स्रोत- ग्रामीण
बागेश्वर/कपकोट। कपकोट तहसील क्षेत्र में बारिश से नुकसान का सिलसिला शुरू हो गया है। सोराग गांव को वाहन गुजारने के लिए पिंडर नदी में बनाया गया लकड़ी का पुल जलस्तर बढ़ने से बह गया है। ग्रामीणों को गांव तक पहुंचने के लिए सड़क तक आने के लिए छह किमी की दूरी पैदल तय करनी पड़ रही है।
सोराग गांव के लिए मोटर मार्ग का निर्माण कार्य तीन-चार साल पहले ही हो चुका है, लेकिन पिंडर नदी पर निर्माणाधीन पुल का काम सुस्त गति से चल रहा है। पुल के निर्माण को लेकर कार्यदायी संस्था वॉप्कोश को कई बार जिलाधिकारी से फटकार लग चुकी है। ग्रामीण भी आंदोलन कर चुके हैं। बावजूद इसके काम अधर में लटका हुआ है। ग्रामीणों ने गांव तक वाहन ले जाने के लिए नदी में लकड़ी का पुल तैयार किया था। रविवार को पिंडर का जलस्तर बढ़ने से वह पुल बह गया। ग्रामीण दीवान सिंह दानू, दिनेश सोरागी आदि ने बताया कि पुल बहने से कुछ वाहन भी गांव में फंस गए हैं। अब ग्रामीणों को गांव तक पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है।