{"_id":"58e295954f1c1bf0125b44f2","slug":"the-women-took-out-a-procession-when-the-liquor-shop-was-opened","type":"story","status":"publish","title_hn":" शराब की दुकान खुलने की भनक लगने पर महिलाओं ने जुलूस निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की दुकान खुलने की भनक लगने पर महिलाओं ने जुलूस निकाला
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Tue, 04 Apr 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब की दुकान गढ़सेेर ब्लॉक संपर्क मार्ग में खुलने की भनक पर गढ़सेेर की महिलाओं ने गांव से गढ़सेर ब्लॉक मार्ग तक जुुलूस निकाला। उन्होंने ऐलान किया कि वह अपनी ग्राम पंचायत सीमा में किसी भी हालत में शराब की दुकान नहीं खुलने देंगी। शराब व्यापारियों को किराए पर दुकान देने वाले व्यक्ति का सामाजिक बहिष्कार कराने में देरी नहीं करेंगी।
गढ़सेर ब्लॉक संपर्क मार्ग में शराब की दुकान खुलने की चर्चा सुनकर गढ़सेर की महिलाओं ने ग्राम प्रधान नवीन ममगई के नेतृत्व में गांव से बैजनाथ अस्पताल तिराहे तक जुलूस निकाला। जुलूस के दौरान महिलाओं ने नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि वह अपनी ग्राम पंचायत की सीमा में किसी भी हालत में शराब की दुकान नहीं खुुलने देंगी। गांव का कोई व्यक्ति शराब व्यापारियों को किराए पर दुकान देगा तो उसका सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा।
बैजनाथ तिराहे पर हुई सभा को संबोधित करते हुए ग्राम प्रधान ममगई ने कहा कि रविवार की रात शराब व्यापारी एक व्यक्ति से गढ़सेर ब्लॉक संपर्क मार्ग पर शराब की दुकान खोलने के लिए किराए पर दुकान मांग रहे थे। उन्होंने कहा कि वह अपने गांव में किसी भी हालत में शराब की दुकान नहीं खोलने देंगे। इस मौके पर राधिका, गीता, सरस्वती, नीमा कमला, जानकी, ममता, गीता आदि ने विचार रखे।