फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The weather has taken a heavy toll on health, patients are being treated by placing beds in the gallery

Bageshwar News: सेहत पर भारी मौसम की मार, गैलरी में बेड लगाकर किया जा रहा मरीजों का उपचार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
The weather has taken a heavy toll on health, patients are being treated by placing beds in the gallery
बागेश्वर। मौसम की मार लोगों की सेहत पर भारी पड़ रही है। जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने से लोगों को उपचार के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। चिलचिलाती धूप में पर्ची काउंटर पर कतार में खड़े होकर पर्ची काटने में लोगों के पसीने छूट रहे हैं। मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी 552 दर्ज की गई। मरीजों की संख्या बढ़ने पर वार्ड के बाहर अतिरिक्त बेड लगाकर मरीजों का उपचार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी निर्धारित समय पर शुरू हुई। सुबह आठ बजे से ही पर्ची काउंटर पर लोगों की भीड़ लगनी शुरू हुई। मरीजों की संख्या अधिक होने से चिकित्सकों के कक्ष के बाहर भी लोगों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। हालांकि टोकन डिस्पले होने से लोगों को आसानी हुई। चिकित्सकों ने उन्हें उपचार के लिए बारी-बारी आने की सलाह दी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के वार्ड में मरीजों की संख्या बढ़ने से मरीजों का उपचार करने के लिए गैलरी में अतिरिक्त बेड लगाए गए हैं। अस्पताल में मरीजों को वाहन से वार्ड तक लाने वाले स्ट्रेचरों की स्थिति बदहाल है। स्ट्रेचर पुराने और क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। जिनके प्रयोग करने से लोग बचते नजर आ रहे हैं। अस्पताल की इमरजेंसी में महज दो स्ट्रेचर होने से कई बार मरीजों को स्ट्रेचर के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
अस्पताल में मरीजों की संख्या अधिक बढ़ने से दिक्कतें आ रही हैं। सभी मरीजों का उपचार किया जा रहा है। संख्या बढ़ने पर अतिरिक्त मरीजों को ट्रामा सेंटर में भर्ती करने की व्यवस्था बनाई गई है। अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में स्ट्रेचर हैं। जरूरत पड़ने पर इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी। - डॉ. तपन कुमार शर्मा, सीएमएस, जिला अस्पताल बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed