{"_id":"576841cf4f1c1bf013b47d9e","slug":"the-warning-is-not-damrikrn","type":"story","status":"publish","title_hn":"डामरीकरण नहीं होने पर चुनाव बहिष्कार की चेतावनी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डामरीकरण नहीं होने पर चुनाव बहिष्कार की चेतावनी
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Tue, 21 Jun 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
कोन स्थित कनहर नदी पर बने पुल पर पड़ी दरार से दिखती छड़। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। बागेश्वर-गिरेछीना मोटर मार्ग में वाया दाड़िमठौक, सात-रतवे में डामरीकरण नहीं होने से क्षेत्र की जनता में रोष है। क्षेत्रवासियों ने शीघ्र सड़क में डामरीकरण और सुधार नहीं किए जाने पर आंदोलन छेड़ने व चुनाव बहिष्कार की चेेतावनी दी है।
विज्ञापन
बागेश्वर के विधायक चंदन राम दास को सौंपे ज्ञापन में क्षेत्रवासियों का कहना है कि मोटर मार्ग में क्वैराली से केवल दो किमी डामरीकरण किया गया है। उनके आश्वासन के बावजूद सोलिंग तक डामरीकरण नहीं होने से लोगों में रोष है। लोगों ने सड़क में डामरीकरण के साथ ही सात-रतवे से गिरेछीना तक सड़क के निर्माण की स्वीकृति की मांग की।
विज्ञापन
कहा कि यदि डामरीकरण और आगे के सड़क निर्माण की कार्रवाई शीघ्र नहीं होती है तो क्षेत्र की जनता आगामी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेगी। ज्ञापन सौंपने वालों में घनश्याम तिवारी, ललित तिवारी, हेम चंद्र, पंकज बिष्ट, बलवंत सिंह, बंशीधर जोशी, शंकर सिंह, भुवन, कविता, दिनेश, आनंद, जानकी, पीतांबर जोशी, दीप चंद्र तिवारी आदि थे। ब्यूरो
विज्ञापन