फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The vagaries of power disturbances in the functioning of the highlights

बिजली की अनियमितता ने डाला कामकाज में खलल

Tue, 25 Aug 2015 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ कपकोट (बागेश्वर)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ कपकोट (बागेश्वर)। Updated Tue, 25 Aug 2015 01:03 AM IST
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति अब भी सुचारु नहीं हो सकी है। इस कारण जहां आम जनता परेशान है वहीं कार्यालयों का कामकाज भी बुरी तरह प्रभावित हो गया है।

विज्ञापन


 तहसील से बनने वाले प्रमाण पत्रों के लिए लोगों को पापड़ बेलने पड़ रहे हैं। नगर पंचायत के सभासद गिरीश जोशी गिर्दा ने ऊर्जा निगम को आपूर्ति शीघ्र सुचारु न होने पर क्षेत्र के लोगों के सहयोग से आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी दी है।
विज्ञापन


मालूम हो कि एक पखवाड़े से भी अधिक समय से क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति अनियमित चल रही है। बिजली सुबह नौ बजे कट हो जाती है जबकि आपूर्ति शाम सात बजे ही आपूर्ति सुचारु हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 आपूर्ति चरमराने से सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में कामकाज बुरी तरह चरमरा गए हैं। तहसील कार्यालय से बनने वाले आय, जाति स्थायी निवास संबंधी प्रमाण पत्र समय पर नहीं बन पाने के कारण लोगों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।

प्रमाण पत्रों के लिए लोगों को तहसील के कई-कई चक्कर काटने पड़ रहे हैं। सभासद जोशी ने कहा कि प्रमाण पत्र बनाने की जिम्मेदारी राजस्व उप निरीक्षकों को सौंपी जाए।


ताकि सुदूरवर्ती क्षेत्र के लोगों को प्रमाण पत्र के लिए परेशान न होना पड़े। उन्होंने ऊर्जा निगम से आपूर्ति शीघ्र सुचारु करने की मांग की है।

इधर अधिशासी अभियंता भाष्कर पांडे ने बताया कि बिजली के मेन लाइन में सुदृढ़ीकरण और लाइन के ऊपर आए पेड़ों की टहनियों का लॉपिंग चल रहा है। काम पूरा होते ही आपूर्ति सुचारु हो जाएगी। सभी से सहयोग की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed