फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The tree fell on the roof

मकान पर गिरा पेड़, बाल-बाल बचे लोग

Sat, 30 Jul 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Sat, 30 Jul 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
The tree fell on the roof
छत पर गिरा पेड़ - फोटो : अमर उजाला

बागेश्वर। जिले में हो रही बारिश से जनजीवन पर बुरा असर पड़ा है। शुक्रवार तड़के भतरौला गांव में आम का पेड़ उखड़कर मकान के ऊपर गिर गया। इससे घर के लोग बाल बाल बच गए। अलबत्ता मकान के लिंटर का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। निर्माणाधीन कपकोट थाना भवन के पास कपकोट-पोलिंग-हरसीला सड़क का किनारा क्षतिग्रस्त हो गया। 

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह भतरौला गांव में आम का बड़ा पेड़ उखड़कर राजन राम, विनोद कुमार के दोमंजिले मकान के ऊपर गिर गया। पेड़ गिरने से घर के लोग बाल-बाल बच गए। घर के लोग उस वक्त मकान के दूसरे हिस्से में बैठे थे। जिससे बड़ा हादसा टल गया। अलबत्ता उनके मकान के लिंटर का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन


इसी मकान में आंगनबाड़ी केंद्र भी है। जिस कारण शुक्रवार को बच्चों को छुट्टी दे दी गई। सूचना मिलते ही आपदा की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने प्रभावितों को मुआवजा देने की मांग की है। गांव मेंतुन का एक बड़ा सा पेड़ है, जिससे कभी भी गिरने की आशंका है। कैलखुरिया नाले से दीवानी राम, गणेश चंद्र, हरीश राम, कुंदन राम, जगदीश प्रसाद के घरों को खतरा बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाले में बड़े पत्थर हैं, जिससे पानी के आबादी में घुसने का खतरा है। प्रशासन से शीघ्र सुरक्षा दीवार बनवाने की मांग की है। ब्लॉक कार्यालय की ओर जाने वाली सड़क में लगातार पानी बहने के कारण वह गड्ढे में तब्दील हो गई है। वाहनों के रपटने से खाई में गिरने का खतरा बना है। बृहस्पतिवार की शाम पिंडारी सड़क में आरे काभड़भ्योल के पास पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा आ गया।

इससे सड़क पर देर रात तक यातायात प्रभावित रहा। एडीबी ने जेसीबी मशीन से मलबा हटाया, तभी सड़क पर यातायात शुरू हो सका। इसी सड़क के हरसीला, गोलूना में पहाड़ी से मलबा आ गया। लोनिवि ने जेसीबी मशीन के जरिए मलबा हटाया। तभी यातायात चालू हो सका है। भराड़ी-सोंग सड़क भानी के पास सड़क करीब 50 मीटर तक क्षतिग्रस्त हुई है।

सोंग जाने वाले वाहनों का आना-जाना कपकोट-कर्मी सड़क के परमटी, रीठाबगड़ होकर जाना पड़ रहा है। बालीघाट-धरमघर सड़क के कई जगह मलबा भर रहा है। इससे वाहनों को आने-जाने में परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। नगर पंचायत कपकोट के हिचौड़ी बाजार में कलमठ में मलबा भरने से चंद्र सिंह कोंरगा, विशन सिंह महरा, मोहन सिंह की दुकानों में पानी भर रहा है।


चंद्र सिंह कोरंगा ने लोनिवि के ईई को ज्ञापन देकर का कलमठ को शीघ्र खुलवाने की मांग की है। बारिश से सिमायल गांव को जाने वाला पैदल रास्ता कई जगह टूट गया। रास्ते टूटने से प्राइमरी स्कूल, आंगनबाड़ी को जाने वाले बच्चों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। मवेशी भी जंगल नहीं जा पा रहे हैं। मुकेश पाठक, कैलाश पंत, रमा पाठक, हरीश राम ने प्रशासन से रास्ते के शीघ्र पुनर्निर्माण की मांग की है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed