फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The traffic problem is not parking in Kausani

कौसानी में पार्किंग नहीं होने से यातायात की समस्या

Mon, 13 Jul 2015 01:45 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/कौसानी (बागेश्वर)।
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/कौसानी (बागेश्वर)। Updated Mon, 13 Jul 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन

 पर्यटन नगरी में टैक्सी पार्किंग की सुविधा नहीं होने के कारण आए दिन अव्यवस्था बनी रहती है। चौराहे पर कई बार जाम भी लग जाता है, जिसमें सैलानियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन


कौसानी में टैक्सियों की पार्किंग के लिए अभी तक कोई इंतजाम नहीं है। पूर्व में वाहन कम होने के कारण इसकी आवश्यकता महसूस नहीं हुई, लेकिन अब स्थानीय टैक्सियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।
विज्ञापन


पर्यटकों को लेकर बाहरी क्षेत्रों से भी रोजाना बहुत सी टैक्सियां और कारें यहां आती हैं। अधिकतर होटलों में पार्किंग होने के बावजूद आवागमन के चलते बाजार में दबाव बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्मियों के सीजन में यह समस्या और बढ़ जाती है। पार्किंग के लिए कहीं भी जगह नहीं होने के कारण चालक चौराहे के आसपास गाड़ियों को खड़ा कर देते हैं। इससे कई बार जाम लग जाता है।


स्थानीय व्यापारियों और टैक्सी चालकों का कहना है कि पुलिस वीआईपी वाहनों के आने पर ही यातायात की तरफ ध्यान देती है। इसकी कोई सुध नहीं लेता। टैक्सियों के लिए पार्किंग बनाकर ही इस समस्या से निपटा जा सकता है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed